कुरुक्षेत्र 8 अप्रैल: विधायक सुभाष सुधा ने सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए। किसी भी नगरवासी को कोई भी समस्या नहीं आनी चाहिए, सभी की समस्याओं का अधिकारी समय रहते समाधान करना सुनिश्चत करेंगे।

वे शुक्रवार को सैक्टर 7 आवास कार्यालय पर आमजन की समस्याओं को सुन रहे थे। उन्होंने कहा कि थानेसरवासियों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी और सभी की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। इस दौरान लोगों ने विधायक सुभाष सुधा के समक्ष लोगों ने बिजली, जन स्वास्थ्य विभाग, पुलिस प्रशासन, नगर परिषद हुडा सहित अन्य विभागों की समस्याओं को रखा। इन सभी समस्याओं को विधायक ने गम्भीरता के साथ सुना और समाधान के लिए दूरभाष पर ही सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि सभी अधिकारी लोगों की समस्या को गम्भीरता से लेकर समाधान करना सुनिश्चित करे।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सबका साथ-सबका विकास नीति के तहत कार्य कर रही है। सरकार आमजन, व्यापारी, दुकानदार, कर्मचारी, किसान सभी की मांगों व जरुरतों को देखते हुए योजनाओं को अमलीजामा पहनाने का काम कर रही है। किसी के भी साथ भेदभाव नहीं होने दिया जाएगा, हर किसी की मांग को मुख्यमंत्री के समक्ष रखकर उसका प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।