कुरुक्षेत्र 7 अप्रैल: जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने कहा कि कुरुक्षेत्र से 93 मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके साथ-साथ कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित 166 नए केस सामने आए है। इतना ही नहीं कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस से संक्रमित अब तक 10711 मरीज ठीक होकर घर लौट गए है। अहम पहलू यह है कि अभी तक लिए गए 263614 में से 248646 सैम्पलों की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है।

जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने देर सायं जारी एक हेल्थ बुलेटिन में कहा कि कुरुक्षेत्र में अलग-अलग जगहों से कोरोना वायरस से संक्रमित 166 नए केस सामने आए है और कुरुक्षेत्र में 93 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट नेगटिव आने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है और कोरोना पाजिटिव गांव बण लाडवा निवासी 44 वर्षीय एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। इस जिले में अब तक 11985 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस की जांच के लिए इस जिले से अब तक 263614 में से 248646  सैम्पल की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है। इनमें से 10711 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है और 153 कोरोना पाजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। इस प्रकार कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 1121 एक्टीव केस है।