कुरुक्षेत्र 9 अप्रैल: जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने कहा कि कुरुक्षेत्र से 111 मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके साथ-साथ कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित 115 नए केस सामने आए है। इतना ही नहीं कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस से संक्रमित अब तक 10847 मरीज ठीक होकर घर लौट गए है। अहम पहलू यह है कि अभी तक लिए गए 266804 में से 250786 सैम्पलों की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है।

जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने देर सायं जारी एक हेल्थ बुलेटिन में कहा कि कुरुक्षेत्र में अलग-अलग जगहों से कोरोना वायरस से संक्रमित 115 नए केस सामने आए है और कुरुक्षेत्र में 111 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट नेगटिव आने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है और कोरोना पाजिटिव कल्याणा निवासी 65 वर्षीय एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। इस जिले में अब तक 12286 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस की जांच के लिए इस जिले से अब तक 266804 में से 250786  सैम्पल की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है। इनमें से 10847 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है और 155 कोरोना पाजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। इस प्रकार कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 1284 एक्टीव केस है।