विशेष जागरूकता वाहन कर रहा है आमजन को मास्क पहनने के लिए जागरूक
कुरुक्षेत्र 12अक्टूबर: उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ के आदेशानुसार जिला सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के विशेष प्रचार वाहन द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों और सैक्टरों में आम नागरिकों को मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंस बनाएं रखने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इतना ही नहीं यह वाहन आमजन को टोल फ्री नम्बर 1950 व 1075 के बारे में जानकारी दे रहा है। कोई भी व्यक्ति इन टोल फ्री नम्बर पर सम्पर्क कर कोरोना से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की जानकारी का आदान-प्रदान कर सकता है।