कुरुक्षेत्र (सतीश भारद्वाज) अन्तरराष्ट्रीय हिन्दी परिषद् की ओर से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. नीता खन्ना को कोरोना काल में सेवा कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। कुलपति डॉ. नीता खन्ना ने कोरोना काल में परीक्षाओं के सफल संचालन के साथ-साथ अनेक सामाजिक कार्यों में भी भाग लिया। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की कुलपति के निर्देशन में लॉकडाउन के दौरान 100 परिवारों को राशन वितरित करने, 735 कर्मचारियों व मजदूरों को गमछे, मॉस्क वितरित करने तथा विश्वविद्यालय परिसर में वॉस बेसिन व सॉप डिस्पेंसर लगाए जाने के सराहनीय कार्य किए गए हैं।

कुलपति डॉ. नीता खन्ना ने परिषद का धन्यवाद करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय में जनहित कार्य व कर्मचारियों की सुरक्षा व स्वास्थ्य के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम निरंतर जारी रहेंगे।

प्रो. नीता खन्ना को यह सम्मान अन्तरराष्ट्रीय हिन्दी परिषद् के संस्थापक हृदय नारायण मिश्र तथा प्रान्तीय अध्यक्ष भगवती प्रसाद शुक्ला की संस्तुति पर कुरुक्षेत्र जिला के अध्यक्ष डॉ. एस•के• शर्मा तथा उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र ने प्रदान किया।