कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित 60 मरीज हुए एक ही दिन में ठीक:सुखबीर
कुरुक्षेत्र 12 अक्टूबर:जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने कहा कि कुरुक्षेत्र से 60 मरीजों को एक ही दिन में ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके साथ-साथ कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित 51 नए केस सामने आए है। इतना ही नहीं कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस से संक्रमित अब तक 5563 मरीज ठीक होकर घर लौट गए है। अहम पहलू यह है कि अभी तक लिए गए 94805 में से 88012 सैम्पलों की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है।