कुरुक्षेत्र 5 अक्टूबर (अनिल धीमान ):उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ ने कहा कि सरकार द्वारा धान के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य(एमएसपी) घोषित किया गया है। इस एमएसपी से कम दरों पर धान खरीदने वाले व्यापारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई यहां तक एफआईआर भी दर्ज की जा सकती है। इन नियमों की अवहेलना करने पर कुरुक्षेत्र के 2 राईज मिलर्ज मालिकों के खिलाफ आगामी कार्रवाई के लिए पुलिस को शिकायत की गई है।

उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ ने सोमवार को बातचीत करते हुए कहा कि जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक कुलदीप सिंह की कुरुक्षेत्र मंडी में धान खरीद हेतू लगाई गई है। इस कर्मचारी द्वारा किसानों की फसल की न्यूनतम समर्थन मुल्य पर खरीद करवाने के उपरांत कुरुक्षेत्र केन्द्र के अलग-अलग जिला राईज मिलर्ज को मिलिंग हेतू अलाट करने की जिम्मेवारी सौंपी गई है। कर्मचारी के संज्ञान में आया कि कुरुक्षेत्र जिले के 2 राईज मिलर्ज द्वारा धान की फसल सम्बन्धित कर्मचारी की जानकारी के बिना एमएसपी से कम दरों पर खरीदकर अपने मिल में भेज दी है। इस प्रकार न्यूनतम समर्थन मुल्य से कम कीमत पर धान खरीदकर किसानों को आर्थिक हानि पहुंचाई गई है।

उन्होंने कहा कि मामला संज्ञान में आते ही निरीक्षक कुलदीप सिंह ने दोनों राईस मिलर्ज के खिलाफ पुलिस को नियमानुसार कार्रवाई करने के लिए शिकायत दर्ज करवाकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने के लिए कहा है। डीसी ने कहा कि सरकार द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य से कम दरों पर खरीद करने वाले व्यापारियों के खिलाफ प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह निरंतर मंडियों में खरीद कार्य पर नजर रखे और एमएसपी से कम दरों पर धान की खरीद करने वाले व्यापारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाए।