खेलमंत्री संदीप सिंह, कृषि मंत्री जेपी दलाल, सांसद नायब सिंह सैनी सहित विधायकों और पूर्व मंत्रियों ने किया शोक व्यक्त, समाज सेवी रमेश सुधा पंचतत्व में विलीन


कुरुक्षेत्र 29 सितम्बर:थानेसर से विधायक सुभाष सुधा के बड़े भाई समाज सेवी रमेश सुधा के निधन से पूरे कुरुक्षेत्र जिले में शोक की लहर दौड़ गई। समाज सेवी रमेश सुधा ने गत्त दिवस दिल्ली में एक निजी अस्पताल में अंतिम सांसे ली और सोमवार को समाज सेवी रमेश सुधा के पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया।

सोमवार को सैक्टर 7 में हरियाणा के खेल एवं युवा मामले मंत्री संदीप सिंह, हरियाणा के कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल, कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी, विधायक रामकरण काला, पूर्व मंत्री कर्णदेव काम्बोज, पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी, पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा, पूर्व विधायक कबीरपंथी, पूर्व विधायक डा. पवन सैनी, जजपा के प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह, जिला परिषद के चेयरमैन गुरदयाल सुनहेड़ी, भाजपा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी, जजपा के जिलाध्यक्ष कुलदीप जखवाला, केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा, जजपा नेता डा. जसविन्द्र सिंह खैरा, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, किसान मोर्चा के अध्यक्ष मंदीप सिंह, पूर्व चेयरमैन सुरेश सैनी कुक्कू, लाडवा नपा अध्यक्ष साक्षी खुराना सहित सभी पार्षदों और शहर की तमाम समाज सेवी और धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

खेलमंत्री संदीप सिंह ने कहा कि स्वर्गीय रमेश सुधा के निधन से विधायक सुभाष सुधा के परिवार को बहुत बड़ी क्षति पहुंची है। जिसकी कमी पूरी नहीं हो सकेगी। इस निधन से विधायक सुभाष सुधा के परिवार ही नहीं शहरवासियों को भी बहुत ज्यादा दु:ख पहुंचा है, क्योंकि स्वर्गीय रमेश सुधा 24 घंटे लोगों की सेवा के लिए तत्पर रहते थे। उन्होंने परम पिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने की अरदास की है। कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल व सांसद नायब सिंह सैनी ने विधयक सुभाष सुधा के साथ दु:ख व्यक्त करते हुए कहा कि स्वर्गीय रमेश सुधा के निधन से समाज को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। इसकी भरपाई नहीं की जा सकती है। इस दु:ख की घड़ी में सभी विधायक सुभाष सुधा और स्वर्गीय रमेश सुधा के परिजनों के साथ खड़े है। परम पिता परमात्मा परिजनों को दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करे। विधायक सुभाष सुधा के बड़े भाई रमेश सुधा के निधन पर उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़, पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल, जजपा के वरिष्ठï नेता कुलदीप सिंह मुल्तानी, जजपा के कार्यालय सचिव योगेश शर्मा, अक्षय नंदा, हरियाणा व्यापारी बोर्ड के सदस्य खरैती लाल सिंगला, श्रीब्रहामण एवं तीर्थोद्घार सभा के मुख्य सलाहकार जयनारायण शर्मा, प्रधान महासचिव रामपाल शर्मा, मायाराम, मुल्तान सभा के अध्यक्ष प्रदीप झाम्ब, केडीबी सदस्य सौरव चौधरी सहित विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने शोक प्रकट किया है।