कुरुक्षेत्र:  जिला पुलिस कुरुक्षेत्र ने हत्या का प्रयास करके गम्भीर चोट पंहुचाने के दुसरे आरोपी को किया गिरफ्तार । थाना झांसा पुलिस ने हत्या का प्रयास करके गम्भीर चोट पंहुचाने आरोप में दिनांक 31 मार्च 2021 को विजय पुत्र जसमेर वासी अजराना कलां को गिरफ्तार किया था। थाना झांसा पुलिस ने दिनांक 09 अप्रैल 2021 को मामले के दुसरे आरोपी विकास पुत्र जसमेर सिंह वासी अजराना कलां को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। यह जानकारी उप पुलिस अधीक्षक (मु) श्री सुभाष चन्द्र ने दी।


            जानकारी देते हुए श्री सुभाष चन्द्र ने बताया कि दिनांक 31 मार्च 2021 को मोहित पुत्र राजपाल वासी अजराना कलां ने थाना झांसा पुलिस को दिये अपने ब्यान में बताया कि वह थ्री व्हीलर चलाने का काम करता है। दिनांक 31 मार्च 2021 को सुबह वह अपने थ्री व्हीलर को लेकर सवारियों के इंतजार मे अपने गांव अड्डे पर खङा था। उसका भाई रोहित व विजय पुत्र जसमेर वासी अजराना कलां भी अपने थ्री व्हीलर को लेकर वही अड्डे पर खङे थे।  थ्रीव्हीलर मे सवारी बैठाने को लेकर उसकी व विजय की कहासुनी हो गई। उसी समय विजय का भाई विकास भी मौका पर आ गया । विकास व विजय उसके व उसके भाई रोहित के साथ गाली गलौच व मारपीट करने लगे। झगडे का शोर सुनकर प्रिंस पुत्र गुरमीतरजत पुत्र इन्द्राज व रोशन पुत्र मुन्शी राम भी मौका पर आ गए। उसी दौरान विकास ने एक दम अपने हाथ मे पकङे चाकू का वार उसके उपर किया जो उसके मुहँ पर लगा। विजय ने अपने थ्री व्हीलर से रोङ निकालकर उसके भाई रोहित को कमर मे मारी। उसके बाद विजय ने अपने थ्री व्हीलर की टक्कर प्रींस व रोशन को भी मारी । झगङे का शोर सुनकर काफी लोग इक्टठे हो गए। जिनको देखकर विकास व विजय जान से मारने की धमकी देकर मौका से फरार हो गये । उसके बाद उन्होनें पीएचसी धुराला में ईलाज करवाया। जिसके ब्यान पर थाना झांसा पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच सहायक उप निरीक्षक जयकुमार को सौंप दी। दिनांक 31 मार्च 2021 को आरोपी विजय पुत्र जसमेर वासी अजराना कलां को गिरफ्तार करके माननीय अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया था। दिनांक 09 अप्रैल 2021 को प्रबन्धक झांसा थाना उप निरीक्षक जगबीर सिंह के मार्ग निर्देश में सहायक उप निरीक्षक नरेश कुमार व हवलदार संजीव कुमार की टीम ने दुसरे आरोपी विकास पुत्र जसमेर सिंह वासी अजराना कलां को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।