Kurukshetra

कुरुक्षेत्र 16 दिसम्बर(डिस्कवरी टाइम्स):जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने कहा कि कुरुक्षेत्र से 37 मरीजों को एक ही दिन में ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके साथ-साथ कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित 20 नए केस सामने आए है। इतना ही नहीं कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस से संक्रमित अब तक 7953 मरीज ठीक होकर घर लौट गए है। अहम पहलू यह है कि अभी तक लिए गए 160056 में से 149187 सैम्पलों की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है।

जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने बुधवार को देर सायं जारी एक हेल्थ बुलेटिन में कहा कि कुरुक्षेत्र में अलग-अलग जगहों से कोरोना वायरस से संक्रमित 20 नए केस सामने आएं है और कुरुक्षेत्र में अलग-अलग जगहों से 37 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट नेगटिव आने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस की जांच के लिए इस जिले से अब तक 160056 में से 149187 सैम्पल की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है। इस जिले में अब तक 8304 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। इनमें से 7953 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है और 117 कोरोना पाजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। इस प्रकार कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 234 एक्टीव केस है।