कुरुक्षेत्र 19 दिसम्बर:जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने कहा कि कुरुक्षेत्र से 21 मरीजों को एक ही दिन में ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके साथ-साथ कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित 25 नए केस सामने आए है और एक कोरोना पाजिटिव मरीज की मृत्यु हो गई है। इतना ही नहीं कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस से संक्रमित अब तक 8038 मरीज ठीक होकर घर लौट गए है। अहम पहलू यह है कि अभी तक लिए गए 164446 में से 153053 सैम्पलों की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है।

जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने शनिवार को देर सायं जारी एक हेल्थ बुलेटिन में कहा कि कुरुक्षेत्र में अलग-अलग जगहों से कोरोना वायरस से संक्रमित 25 नए केस सामने आए है और कुरुक्षेत्र में अलग-अलग जगहों से 21 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट नेगटिव आने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है और कोरोना पाजिटिव 47 वर्षीय महिला की मृत्यु हो गई है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस की जांच के लिए इस जिले से अब तक 164446 में से 153053 सैम्पल की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है। इस जिले में अब तक 8374 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। इनमें से 8038 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है और 119 कोरोना पाजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। इस प्रकार कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 217 एक्टीव केस है।