कुरुक्षेत्र 29 नवम्बर:जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने कहा कि कुरुक्षेत्र से 34 मरीजों को एक ही दिन में ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके साथ-साथ कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित 55 नए केस सामने आए है और एक कोरोना पाजिटिव मरीज की मृत्यु हो गई है। इतना ही नहीं कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस से संक्रमित अब तक 7159 मरीज ठीक होकर घर लौट गए है। अहम पहलू यह है कि अभी तक लिए गए 142887 में से 132085 सैम्पलों की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है।

जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने रविवार को देर सायं जारी एक हेल्थ बुलेटिन में कहा कि कुरुक्षेत्र में अलग-अलग जगहों से कोरोना वायरस से संक्रमित 55 नए केस सामने आएं है और कुरुक्षेत्र में अलग-अलग जगहों से 34 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट नेगटिव आने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है और एक पाजिटिव मरीज की मृत्यु हो गई है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस की जांच के लिए इस जिले से अब तक 142887 में से 132085 सैम्पल की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है। इस जिले में अब तक 7669 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। इनमें से 7159 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है और 115 कोरोना पाजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। इस प्रकार कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 395 एक्टीव केस है।