कुरुक्षेत्र:21 अक्तुबर से 31 अक्तुबर को पुलिस के शहीद हुए जवानों की याद में पुलिस फ्लैग डे के रुप में मनाया जा रहा है।  इस कार्यक्रम के तहत जिला पुलिस द्वारा देशभर के शहीद हुए पुलिस जवानों की याद में 21 अक्तुबर को शहीदों को सलामी देने के साथ-साथ उनकी याद में रक्तदान शिविर का आयोजन करवाया गया। 22 अक्तुबर को जिला कुरुक्षेत्र के आज तक शहीद हुए जवानों की याद में पुलिस लाईन कुरुक्षेत्र में एक प्रदर्शनी लगाई गई, जो 31 अक्तुबर तक चलेगी। इसके साथ-साथ जिला कुरुक्षेत्र की पुलिस लाईन में अंतर थाना पुलिस वालीवाल का आयोजन किया जा रहा है। 25 अक्तुबर 2020 को सुबह 7 बजे पुलिस के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा सेक्टर-7 व सेक्टर-5 को बीच वाली सड़क पर रन फॉर युनिटी का आयोजन किया गया  जिसमें पुलिस के पुरुष कर्मचारी भाग लिया । यह रन फार यूनिटी 3 किलोमीटर की थी| रन फार यूनिटी को उप पुलिस अधीक्षक रविन्द्र तोमर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया| इस मौके पर प्रबंधक थाना शहर निरीक्षक प्रतीक कुमार, प्रबंधक थाना ट्रैफिक निरीक्षक राम करण, इंचार्ज इकनोमिक अपराध शाखा निरीक्षक नसीब सिंह, उप निरीक्षक नागेन्द्र सिंह, उप निरीक्षक नरेश कुमार को ऑर्डिनेंटेर यातायात, उपनिरीक्षक भीम सिंह, पुलिस प्रवक्ता उप निरीक्षक रोशन लाल आदि मौजूद रहे| दिनांक 26 अक्तुबर 2020 को जिला खेल विभाग के खिलाड़ी भाग लेंगे तथा दिनांक 27 अक्तुबर को खेल विभाग की महिला खिलाड़ी तथा पुलिस विभाग की महिला पुलिस कर्मचारी भाग लेंगी। यह कार्यक्रम प्रतिदिन सुबह सात बजे का रहेगा।